
Deoghar Crime News: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की नौलखा मंदिर के पास 25 नवंबर की देर रात को। एक व्यक्ति के गाड़ी को ओवरटेक कर बदमाशों ने नगद सहित सोने की चेन की छिनतई कर ली।

इसे लेकर नगर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा निवासी राहुल रोशन ने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया है। कहां है कि वह दे रात को करीब 12:01 बजे के आसपास पाकुड़ से कुछ काम कर वापस घर लौट रहा था।

इस दौरान चार की संख्या में बदमाशों ने उसके गाड़ी को ओवरटेक कर नौलखा मंदिर के पास रोक दिया। उपरांत उसके साथ मारपीट कर गले से दो भर का सोने का चैन, 1200 नकद एटीम तथा अन्य कागजात की छिनतई कर ली।
इधर मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस छानबीन में जुट गई है।


