Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के सत्संग चौक स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली।

घटना को लेकर सत्संग चौक निवासी सुमन कुमार राय ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज कर नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दर्ज मामले में बताया गया है कि 14 नवंबर को सुमन कुमार राय सपरिवार खरना का प्रसाद खाने के लिए घर बंद कर गांव गए थे। 15 नवंबर को जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है।
इसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
चोरी गए सामानों की सूची
चोरी गए सामानों में आठ लाख रुपये नकद, 600 ग्राम वजन के चांदी के 50 सिक्के, चांदी के तीन जोड़े पायल, दो जोड़े कड़ा और एक जोड़ा मठिया शामिल हैं। वहीं सोने के सात अंगूठी (40 ग्राम), एक चेन (22 ग्राम), बजरंगबली के चार लॉकेट (15 ग्राम), गले के दो सेट (15 ग्राम), एक अंगूठी (आठ ग्राम), नाक की एक कील (दो ग्राम), एक जोड़ा झुमका (14 ग्राम), सात पीस टॉप्स (लगभग 42 ग्राम), तीन पीस अठन्नी (18 ग्राम) और दो जोड़े कंवाली (20 ग्राम) की भी चोरी हुई है।



