
Raipur: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके का आधिकारिक ट्वीटर हैक हो गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। आधिकारिक तौर पर राजभवन से मिली जानकारी के आधार पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में कहा गया है कि, राज्यपाल अनुसईया उइके का आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था, उस अकाउंट को पासवर्ड बदलकर बाहल कर लिया गया है।

आधिकारिक तौर पर अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि राज्यपाल का ट्वीटर अकाउंट कब से कब तक हैक रहा और इस हैक करने वाले कौन लोग है। फिलहाल इसकी जांच हो रही है।