
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित शीतल मलिक रोड स्थित एक घर से चोरों ने लगभग चार लाख के जेवरात की चोरी कर ली।

यही नहीं चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी का तार भी काट लिया।

इसे लेकर नगर थाना में सूरज भारद्वाज ने मामला दर्ज कराया है। कहां है कि 3 फरवरी की सुबह 6:30 वे जब अपने बेडरूम के बाएं तरफ कमरे में जाते ही देखा कि उसका अलमीरा खुला हुआ है और उसमें रखा सारा जेवरात गायब है।
चोरों ने अलमीरा में रखें 17 ग्राम का सोने का चैन, 20 ग्राम का सोने का कंगन, 6.6 ग्राम का एक जोड़ा सोने का कानवाली, हीरा जड़ित कान की बाली चोरी कर ली गई।
मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


