
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के नेपोडीह गांव में धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम चंदिया देवी, मनीया देवी और कालो देवी है। तीनों को ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चंदिया देवी एवं मुनिया देवी दोनों धान काटने के लिए अपने खेत में जा रही थी उसी दौरान गोतिया के द्वारा गाली गलौज शुरू कर दिया। गाली गलौज करने से जब मना किया तो दोनों के बीच मारपीट होना शुरू हो गयी।

जिसमें चंदिया देवी एवं मुनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। कालो देवी जब बिच बचाव करने गयी तो उसके साथ भी मारपीट किया गया। परिजनों ने बताया कि मारपीट की सूचना देवीपुर थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है


