
Ranchi: अब झारखंड के नए सीएम मंत्री चंपई सोरेन होंगे।

आइए जानते हैं कि कौन हैं चंपई सोरेन..।

चंपई सोरेन का जन्म 1 नवंबर 1956 को झारखंड के सरायकेला जिले के जिलिंगगोड़ा गांव में हुआ।
चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हैं। झारखंड आंदोलन के समय से चंपई सोरेन झामुमो शिबु सोरेन के साथी रहे हैं।
2005 से सरायकेला से लगातार विधायक हैं। यहां से लगातार 2005, 2009 और 2014 तीन बार चुनाव जीते हैं।
जब-जब हेमंत सोरेन सीएम बने हैं। इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य आपूर्ति और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर बनाया गया था।
इनके पिता सिमल सोरेन किसान थे और चंपई भी शुरुआत में खेती करते थे।


