
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबुपुर गावं में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका के गर्दन में गहरा जख्म पाया गया है। मृतका का नाम पूजा देवी है। मोहनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई ने मुकेश कुमार ने उसके पति पर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि मृतका ने वर्ष 2015 में गावं के दूसरे टोला के रहने वाले अरूण राय से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसने दो बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। तीनो बच्चे छोटे- छोटे है।

बताया कि पति द्वारा शादी के कुछ दिन के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता है। जिसकी जानकारी वह फोन पर घर वालों को देती थी। कई बार परिजनों द्वारा समझौता भी कराया गया था। बताया कि उसका पति अरूण राय ने सुबह में जानकारी दिया की पूजा का हालत खराब है।
जानकारी मिलते ही जब परिजन वहां पहुंचे तो उसे खाट पर लेटा हुआ पाया। उसके गर्दन में जख्म था। बताया कि एैसा प्रतित होता है कि उसके गर्दन मे रस्सी से कस कर हत्या की गयी है।
घटना के बाद मोहनपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।


