
Deoghar News: देवघर कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव में रिया ऑटो सर्विस सेंटर के समीप अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ चार गोली चला दी जिसमे सभी की चार गोली महेंद्र यादव को लगी. उसकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी.

गोली लगने के बाद महेंद्र जख्मी हो गया. जिसे इलाज सदर अस्पताल लाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि महेंद्र को चार गोली लगी है दो गोली बाएं हाथ में और दो गोली पेट में लगी है. वही इलाज के क्रम उसकी मौत हो गयी.

मौत से पहले महेंद्र यादव ने बताया कि वह दुधनिया गांव का रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था. कई लोग धमकी भी देते थे.
आज दिया जलाने के लिए दुधनिया मोड पर स्थित दुकान पर गया था. जहां पर अपने 8 साल के बेटे आयुष के साथ दिया जला रहा था. उसी क्रम में अज्ञात लोगों ने गोली मार दिया दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ, कुंडा थाना प्रभारी दलबल के घटना स्थल पहुँचे और मामले की छानबीन में जुट गए है.


