
Deoghar: देवघर नगर थाना में पदस्थापित एसआइ चंदन दुबे के साथ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित कालीराखा मोहल्ला निवासी धीरज वर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले आरोपित के खिलाफ एसआइ के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

दर्ज मामले में जिक्र है कि एसआइ पीड़िता का मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल गए थे। वापसी के क्रम में जैसे ही सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंचे। उसी दौरान एक युवक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए बदसलूकी कर रहा था। मना करने पर वह उलझ गया। पुलिस वाहन को भी जबरन रोक लिया। मारपीट भी किया।

इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।


