Deoghar Airport: शुक्रवार से देवघर एयरपोर्ट पर लो- विजिबिलिटी के कारण विमान कैंसिलेशन की समस्या समाप्त हो जायेगी। इसके लिए डीजीसीए के अधिकारी एक महीने से लगातार काम कर रहे थे। तकनीकी कार्य को पूरा करने के बाद देवघर एयरपोर्ट पर लगे इक्विपमेंट को फंक्शनल कर दिया गया है।
मॉडम को संचालित करने के लिए बीते 10 दिनों तक तीन वरीय अधिकारियों की टीम यहां के अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। इसमें रांची, पटना कोलकता से आये अधिकारी यहां के अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे थे।
देवघर एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डीजीसीए की ओर से इस इक्विपमेंट के फंक्शनल होते ही सेलिब्रेट किया जाएगा। सिस्टम फंक्शनल होते ही कैंसिलेशन की समस्या लगभग समाप्त हो जायेगी। वर्तमान में पांच हजार मीटर विजिबिलिटी में विमान की लैंडिंग होती है, लेकिन सिस्टम फंक्शनल होते शुक्रवार से कम से कम विजिबिलिटी में लैंडिंग होगी। कितने में अभी ये बता पाना संभव नहीं है।
बता दें कि बुधवार को एक बार फिर देवघर एयरपोर्ट में विजिबिलिटी की समस्या के कारण उड़ान सेवा बाधित रही। दिल्ली से आने वाले विमान को कम विजिबिलिटी के कारण देवघर एयरपोर्ट से डायवर्ट कर रांची में लैंड कराया गया। देवघर उतरने वाले यात्रियों ने वहां पर इंडिगो प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की थी।