
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सलौनाटांड़ स्थित एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास बुधवार की शाम 7.40 बजे के आसपास राह चलते एक व्यक्ति से बुलेट सवार दो बदमाशों ने मोबइल की छिनतई कर ली।

इसे लेकर टावर चौक स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मी पटना निवासी अमरेन्द्र कुमार गुरूवार को नगर थाना शिकायत देने पहुंचे थे। नगर पुलिस द्वारा उनसे मोबाइल खोने का फॉर्म भरा कर वापस भेज दिया गया।

अमरेन्द्र ने बताया कि वर्तमान में वे एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के सामने एक गली में किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार की शाम को ऑफिस का काम निबटा कर वापस डेरा लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रेनिंग सेंटर के पास बुलेट पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा और हाथ से मोबाइल छिन कर फरार हो गया।


