
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा घाट के पास खड़ी एक बस में घुस कर बुधवार की देर रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी बस का स्टाफ सुमन घोष ने नगर थाना में शिकायत किया है।

बताय कि चोरों ने उसका मोबाइल, घड़ी और ₹2000 नगद की चोरी कर ली। बताया जाता है कि बस के गेट का लॉक खोलकर इस चोरी को अंजाम दिया गया है। गुरुवार की अहले सुबह जब उसकी नींद खुली तो वह अपना मोबाइल, घड़ी खोजने लगा लेकिन नहीं मिला। बताया जाता है कि वह बस से बंगाल के श्रद्धांलुओं को लेकर देवघर पूजा कराने आया था।

रात को वह बस के गेट को अंदर से लॉक कर सो गया था। चोरों ने देर रात को बस के गेट का लॉक खोलकर चोरी को अंजाम दिया।शिकायत मिलने के उपरांत नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


