
Deoghar: गैस चूल्हे पर चाय बनाने के दौरान एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई । वहीं बचाने के क्रम में उसका पति भी झुलस गया। झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। मृतका का नाम 24 वर्षीय प्रीति कुमारी है। घायल पति का नाम बबलू सिंह है जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के चैन पहाड़ी का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा नूनसा निवासी सुनील राउत ने कहा है कि 24 जुलाई को उसकी बेटी प्रीति शाम 4.30 बजे के आसपास चाय बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई थी। वहीं उसको बचने के चक्कर मे दामाद बबलू सिंह भी झुसल गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 8 अगस्त को बेटी प्रीति की मौत हो गई।

इधर सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


