
Giridih: गिरिडीह जिले की पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बाइक चोर गिरोह के एक साथ 8 अपराधियो को गिरिडीह के दो थाना की पुलिस ने दबोचा है। जबकि चोरी के 10 बाइक को भी बरामद किया गया है। वहीं, इन बाइक के पार्ट्स और रिंच को भी पुलिस ने बरामद किया हैं। जिसका इस्मेताल चोरी के बाइक के पार्ट्स को खोलने में किया जाता था।

पुलिस के अनुसार दो थानों की पुलिस को मिले सफलता में एक बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। जो झारखंड के गिरिडीह समेत कई जिले से बाइक की चोरी कर बिहार में खपाता था, और बिहार से चोरी कर झारखंड में बेचा करता था। इतना ही नहीं गिरफ्तार अपराधी कई नए बाइक की चोरी के बाद उसके पार्ट्स खोल कर उसे बाजार में बेच देते थे। दोनो थानों की पुलिस के हत्थे इस बार गिरफ्तार 8 अपराधियो में कुछ ऐसे अपराधी भी शामिल है जो चोरी से पहले रेकी करते थे। और चोरी के बाद एक दूसरे के पास बाइक रखकर रिसीवर की भूमिका में थे।


लिहाजा, एक साथ आठ अपराधी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ा उपलब्धि हासिल किया है। पुलिस को ये सफलता एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर मिली। जब दोनो थानों की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। और एक के निशानदेही पर एक साथ आठ अपराधी को दोनो थानों की पुलिस ने दबोचा।
जिले के बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरिया के अलग अलग गांव से चार बाइक बरामद किया है। इसमें अधिकांश बाइक हीरो कंपनी का है। तो पांच अपराधी सुरेश यादव, राजेश रविदास, विशाल पांडे, कमर राजा और भूषण मंडल को दबोचा है। पांचों अपराधी सरिया थाना इलाके के है। वही जिले के गांवा थाना पुलिस ने अलग अलग ठिकाना में छापेमारी कर तीन अपराधियो को दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियो में घोड़थंबा के सिकंदर वर्मा, गांवा के कमलेश और कमर राजा शामिल है। गिरफ्तारी के बाद आठों अपराधियो ने कई खुलासा भी किया है। जिसमे इनके गिरोह का विस्तार बिहार तक बताया। फिलहाल कई अपराधी अभी भी फरार बताए जा रहे है।



