
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में मारपीट और जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला नारीपकरिया निवासी सुमित्रा देवी ने दर्ज कराया है।

जिसमें शिवशंकर पंडित, बाबूलाल पंडित, हिरालाल पंडित, गोपाल पंडित, राधेश्याम पंडित सभी साकिन नारीपकरिया निवासी को आरोपी बनाया है। मामले में कहा है कि उसकी बेटी अपने घर से दुकान जा रही थी। रास्ते में बाबुलाल पंडित का चार वर्षीय पुत्र उसकी बेटी के साथ खेलते- खलते झगड़ा कर दोनों रोने लगे। इतने में बाबुलाल पंडित ईंट से उसकी बेटी को मार दिया। इस घटना में उसकी बेटी के बायें आंख में गंभीर चोट लग गयी।

इसी बात को लेकर गाली- गलौज और मारपीट करने लगे। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।
इधर, मारपीट का दूसरा मामला जिले के देवीपुर थाना मे मारपीट दर्ज किया गया है। यह मामला सपताबन निवासी किशुन पुजहर ने दर्ज कराया है। मामले में रामदेव यादव और पिंकी देवी को आरोपी बनाया है। कहा है कि आरोपी उससे पाठा खरीदा था। जब वह रूपये मांगने गया तो उपरोक्त दोनों मिलकर उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर देवीपुर पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है।



