


■ बेहतर कार्यशैली को लेकर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार प्रकट किया
देवघर।

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी (Deoghar DC) मंजूनाथ भजंत्री ने प्रथम चरण के कोविड टीकाकरण अभियान (Covid Vaccination Drive) के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम व संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद के साथ शुभकामनाएँ दी।
उपायुक्त ने कोविड-19 टीकाकरण के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को लेकर सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व सहियाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेहतर टीम भावना के साथ वैक्सिन के प्रथम चरण टीकाकरण के कार्य की पूर्ण हुआ। ऐसे में आने वाले दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर जिला अन्तर्गत दो जगहों यथा-सदर अस्पताल, देवघर और सीएचसी मोहनपुर पर कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र बनाया गया था, जिसमें से सदर अस्पताल, देवघर का लक्ष्य 100 के विरूद्ध 56 (40 पुरूष व 16 महिला) लोगों टीका दिया गया। साथ हीं सीएचसी मोहनपुर का लक्ष्य 90 के विरूद्ध कुल 57 (15 पुरूष व 42 महिला) लोगों को टीका दिया गया। सबसे महत्वपूर्ण टीकाकरण के बाद किसी भी व्यक्ति में किसी भी प्रकार का प्रतिकूल लक्षण नहीं देखा गया।




