
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में मरीज का मोबाइल चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ वहां उपस्थित परिजनों ने दबोच लिया और बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बावत जिले के देवीपुर थाना इलाके के बिरनिया निवासी बॉबी देवी ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया कुमारी को ऑपरेशन से लड़का हुआ था। उसे बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। सोमवार को दोपहर के समय एक व्यक्ति आया और उसकी बेटी के बेड पर रखे मोबाइल को लेकर भागने लगा। चिल्लाने के बाद आसपास खड़े अन्य मरिज के परिजन दौड़कर पहुंचे। उक्त चोर का खदेड़कर पकड़ लिया। उसके पास से चोरी का मेाबाइल भी बरामद कर लिया गया।

उपरांत चोर को सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। मोबाइल चोर जसीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी थी।


