
Deoghar: 20 जनवरी को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि गिनती के बाद दानपात्र से कुल आय 1,745,502 के अलावा नेपाली रुपिया 5000, अमेरिकन डॉलर 255, मलेशियाई रिंगित 01, मलेशियाई सेन 160, सिंगापुर डॉलर एवं बंगला देश टाका 05 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।

इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
जानकारी हो कि इससे पहले 12 नवंबर 2022 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।


