
Ranchi : अवैध खनन मामले में ईडी (ED) की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम झारखंड, बिहार, राजस्थान हरियाणा और एनसीआर के 18 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

रांची में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास और उनके पति के आवास सहित कई जगह पर ईडी की रेड जारी है. व्यवसायी अमित अग्रवाल के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. खबर है कि ईडी की टीम दिल्ली से आयी है.

जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी की टीम पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी कर रही है. हालांकि इस छापेमारी की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. वहीं ईडी रेड को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट भी किया है.



