
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों छिनतई करने वाले बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ते जा रहा है। दिनदहाड़े कभी महिला के गले से चेन, मोबाइल की छिनतई कर ले रहे। देवघर पुलिस ऐसे अपराधियों के प्रति नरम दिख रही है। जिससे आम और खास काफी परेशानी है। ताजा मामला देवघर सारवां मुख्य मार्ग पर स्थित नगर थाना क्षेत्र के जमुना जोर पुल के पास का है।

जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मठीटीकुर निवासी बाइक सवार बिहारी प्रसाद यादव की बाइक रोककर शाम के 6:00 बजे तीन बदमाशों ने मोबाइल की छिनताई कर ली। इसे लेकर वह जब शिकायत देने नगर थाना पहुंचा तो उसे मोबाइल खोने का फॉर्म भरा कर भेज दिया गया।

पीड़ित बिहारी प्रसाद यादव ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था इस दौरान जमुना जोर पुल के पास तीन लड़का उसके बाइक के सामने खड़ा हो गया। अचानक उसे बाइक रोकनी पड़ी वह कुछ समझ पाता तब तक उसके ऊपर के पॉकेट से मोबाइल खींचकर तीनों फरार हो गए।


