spot_img

Dhanbad: झंडोतोलन की तैयारी कर रहे पांच बीसीसीएल कर्मी करंट की चपेट में आए, एक की मौत

BCCL गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गई। दरअसल झंडा फहराने के दौरान एक कोलकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

Dhanbad: BCCL गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गई। दरअसल झंडा फहराने के दौरान एक कोलकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य कोल कर्मी करंट से बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान मो. दिलशाद अहमद (38)के रूप में कई गई है, जबकि हादसे के दौरान चार कर्मचारी झुलस गए है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक छड़ीदारडीह का रहने वाला था। घटना के बाद संयुक्त मोर्चा और ग्रामीण, कोलियरी चेकपोस्ट पर शव के साथ नियोजन व मुआवजा की मांग कर रहे हैं। लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!