
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जून पोखर मोहल्ला में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब सात लाख के जेवरात की चोरी कर ली। प्रमोद कुमार झा ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वह एक स्कूल में शिक्षक हैं। घर को बंद कर स्कूल चले गए थे। स्कूल से लौट कर जब वापस घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर रखे गोदरेज का लॉक को तोड़कर सारे जेवरात की चोरी कर ली गई है।

गोदरेज में रखे सोने का कंगन, चेन, अंगूठी, कान की बाली सहित अन्य चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई है। चोरी हुए सामानो की कीमत लगभग सात लाख रुपया बताया गया है। मामला दर्ज करना नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।



