
Deoghar: देवघर नगर आयुक्त सह प्रशासक की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्व संग्रहण होल्डिंग टैक्स, water user charge, trade licence से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए:-

1. जिसमे बड़े बकायेदारों का बैंक खाता फ्रीज करने का आदेश दिया गया मुकेश कुमार, राउत नगर वार्ड न 13, यशोदा देवी, बैजनाथपुर वार्ड न 24, अनिल कुमार बलियासे वार्ड न 24, संगीता देवी, रामपुर वार्ड न 26, राधा देवी वार्ड न 34, देवघर।

2 बड़े बकायेदारो का जिनका विगत 3 वर्षो से बकाया है ओर जिनके द्वारा मकान का commercial उपयोग किया जा रहा है वैसे मकान मालिकों को मकान से सम्बन्धित नक्शा एवम व्यवसाय हेतु अनुज्ञप्ति की मांग किए जाने का आदेश दिया गया।
3. टैक्स वसूली Sps agency को हर हाल मे satpratisaht टैक्स वसूली का निर्देश दिया गया।
4. सुविधा होटल के नीचे की दुकान जो की 1 साल से बंद ऐसे 12 दुकान को नोटिस देते हुए आवंटन रद्द करने का निर्देश दिया गया l
5. सुविधा होटल बंदोबस्तधारी इकरारनामा के अनुरूप मेंटेनेंस नहीं करने के कारण उसको भी नोटिस देते हुए कार्रवाई करते हुए आवंटन रद्द करने का निर्देश दिया गया।
6. समीक्षा के क्रम में श्री पब्लिकेशन के द्वारा कर संग्रहण का कार्य असंतोषजनक पाया गया 6 माह से ज्यादा होने के बावजूद भी मात्र 47% ही कर संग्रहण कर पाए हैं।
7. सभी टेक्सकॉलेक्टर को निर्देश दिया गया की ट्रेड लाइसेंस की गहनता से जांच की जाय जिनके पास नहीं पाई जाएगी उसे पर कार्रवाई की जाएगी।
उक्त बैठक में सभी सहायक नगर आयुक्त, सिटी मिशन मेनेजर, टैक्स दारोगा एवम एसपीएस एजेंसी के टैक्स कलेक्टर मौजूद थे।



