
Deoghar : अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमनी नवाकुरा के पास रविवार को दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में जहां एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका दो साथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक का नाम 18 वर्षीय कंचन कुमार मांझी है जबकि उसके घायल साथी का नाम माणीक और जोगिन्दर है। सभी गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं।

स्वजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से देवघर पूजा करने आये थे। पूजा कर वापस घर लौट रहे थे। उसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमनी नवाकुरा के पास सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में कंचन, माणीक और जोगिन्दर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 108 एंबुलेंेस से इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। जहां कंचन मांझी का कुछ देर इलाज चला। उसकी हालत गंभीर होने लगी तो बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिये बाहर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। उपरांत उसे वापस पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया।
दूसरी घटना दुमका जिला के जरमुंडी स्थित मोदी मोड़ के पास घटी। इस घटना में बाइक सवार एक प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गयी। मृतक का नाम 28 वर्षीय रोबीन आश है जो तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा गांव का रहने वाला है। परिजानों ने बताया कि वह शनिवार की रात आठ बजे बाजार से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान जरमुंडी मोदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया।
इस घटना में रोबीन आश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पहले इलाज के लिये जरमुंडी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होता देख देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात को सदर अस्पताल लेकर उसे परिजन पहुंचे।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपरांत सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया निवासी कारू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



