
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में 10 लाख रंगदारी के रूप में नहीं देने पर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला चितोलोढ़िया निवासी गिरीश दास ने दर्ज कराया है।

जिसमे अशरफी यादव, दीनदयाल यादव, भूदेव यादव साकिन दहियारी बटीया थाना सोनो जिला जमुई, पप्पू दास, नमिता देवी साकिन चितोलोढ़िया वर्तमान निवासी थाढ़ी दुलमपुर को आरोपी बनाया है। कहा है कि उसके दादा के नाम पर थाढ़ीदुलमपुर नंबर 403, जमाबंदी नंबर 76 दाग नंबर 546/576 कूल रकवा 4.68 एकड़ अंतिम सर्वे सेटेलमेंट तथा गेजर्स सेटेलमेंट के तहत पर्चा में नाम दर्ज है।

उक्त जमीन पर कुछ दूर तक चार दिवारी दिया गया था। बुधवार को उपरोक्त आरोपों हरवे हथियार के साथ वहां पहुंचे और चार दिवारी को तोड़ने लगे। जब वह मना करने गया तो वह लोग उसपर हमला कर दिए और कहा कि तुम्हें काम करने के लिए 10 लाख रंगदारी देना होगा नहीं तो काम करने नहीं देंगे।
उपरोक्त लोगों के द्वारा चार दिवारी को तहस-नहस कर दिया गया। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


