
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर कांवरिया से भरा एक पिकअप वेन पलट गया। इस घटना में छह कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर थाना क्षेत्र के बंदरपाडा रायगंज निवासी श्रुति देवी, रोनी सहा, प्राक्षि साह, पुतुल साह, पपया चक्रवर्ती, नम्बो कुमार साह के नाम शामिल हैं।

घटना कि बाबत घायल के साथ आये लोगों ने बताया कि वे सभी लोग पिकअप वेन से 16 लोग सुल्तानगंज जल भरने गये थे। वहां से बुधवार कि देर रात को जल लेकर बाबा धाम पूजा करने आ रहे थे।

गुरुवार कि अहले सुबह रिखिया थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास पिकअप वेन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस एवं लोगों कि मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।


