
Sarwan (Deoghar): देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी गैर-जमानतीय वारंटी आशीष कुमार दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने सीएचसी सारवां में आरोपी का कोरोना जांच व स्वास्थ्य जांच के बाद जेल भेज दिया। बताया कि आशीष की पत्नी के द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था, जिसके लिए आशीष नामजद आरोपित हैं।

मामले के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।


