
Godda: गोड्डा लोकसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कब्जा जमा लिया है। लगातार चौथी बार निशिकांत दुबे ने जीत हासिल की है।

कुल 6,93,140 मत लाकर निशिकांत दुबे ने 1,01,813 वोटो से जीत हासिल की। निशिकांत दुबे की जीत पर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपाइयों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


