(Madhupur) Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि एक प्रशिक्षु रेल कर्मी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया।
24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायतकर कहा है कि वह मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह मधुपुर थाना क्षेत्र के साप्तर गांव में अपने नाना के यहां रहती थी। उसने बताया कि साप्तर गांव के ही 28 वर्षीय युवक से पहली बार वो 5 फरवरी 2022 को सरस्वती पूजा के दौरान मिली थी। युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल से उससे बातचीत होने लगी। वह दोस्ती के बजाय शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने लगा। जब उससे किनारा करना चाहा तो वह नाना की इज्जत को बर्बाद करने की धमकी देकर गत 16 मार्च 2022 की रात पतरो नदी के पास बुलाया। वहां जबरन शारिरिक सम्बंध किया जिससे कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। फिर शादी का झांसा देकर होटल और गुप्त स्थान पर शारीरिक संबंध बनाने लगा। किसी तरह अपने घर वालों को उस युवक से शादी करने के लिए मनायी। जब घर वाले उसके घर शादी के प्रस्ताव लेकर गए तो वह शादी से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि घर वाले उसका दूसरे जगह शादी करने की तैयारी कर रहे थे। लोक लाज के कारण पूरे मामले को दबा ली। इस बीच मेरी शादी उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी से तय हुई। इस बीच आरोपी ने लड़के का पता लेकर उसके परिवार को अनैतिक संबंध के बारे में बता दिया और अपने मोबाइल में सेव किया हुआ फोटोग्राफ भी उनको भेज दिया। जिससे तय रिश्ता भी टूट गया। इसके बावजूद वो अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस संबंध में अपने परिवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रही हूं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वर्तमान में रेलवे में प्रशिक्षु कर्मी के रूप में कार्यरत है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।