
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक कपड़ा दुकानदार से साइबर ठगों द्वारा ऑन लाइन 20 हजार रूपये की ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का नाम गोर्बधन प्रसाद वर्णवाल है जो बरमसिया इलाके का रहने वाला है। बताया जाता है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे झांसे में लेकर खाते की सारी जानकारी ले ली और 20 हजार रूपये उड़ा लिये।


