
Ranchi: राज्य सरकार ने दो आईएएस (IAS) अफसरों की पोस्टिंग और एक आईएएस का तबादला किया है। इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापना के प्रतीक्षारत आईएएस के श्रीनिवासन को एटीआई का निदेशक बनाया गया है। जबकि एटीआई के निदेशक मुकेश कुमार का तबादला करते हुए वित्त विभाग के अंकेक्षण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है।

कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त निदेशक पेंशन लेखा निदेशायल वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा पदस्थापना के प्रतीक्षारत शशि रंजन को जियाडा का एमडी बनाया गया है। रंजन को अगले आदेश तक के लिए मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


