
दुमका: दुमका के मसलिया प्रखंड में टोंगरा में दिल दहला देने वाला सामने आया है। दरअसल अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को ओमनी वैन समेत जिंदा आग के हवाले कर दिया। जिससे आसपास के इलाके में दशहत का माहौल बना हुआ है।

मृतक की शिनाख्त जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी काजल मंडल (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार काजल ओमनी वैन किराया पर चला जीवनयापन करता था। सोमवार को पश्चिम बंगाल के शाहबाद गांव किराये पर गया था।


मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर ओमनी वैन पर पड़ी। शव को देख सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम समेत टोंगरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले में डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या के कारणों को पता लगाने में जुटी है।
हालाँकि, फिलहाल ये पता नहीं चला है कि इस भयावह घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, घटना के बाद से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा कि अपराधिक मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है।


