
Deoghar: देवघर डीसी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष को पुनः सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। इस कोष के माध्यम से बाबा मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की मदद की जायेगी एवं उनके बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा।

इसके अलावे कल्याण कोष का संचालन पूर्व में भी किया जा रहा था परन्तु इसे और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एसओपी बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि इस कोष के माध्यम से और भी प्रभावी ढंग से मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को मदद की जा सके।



