
Kolkata: पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी की पत्नी और उनके दो ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके साथ ही उनके दो ड्राइवर भी संक्रमित हुए हैं। इसके बावजूद उनके भाई के इधर-उधर घूमने पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की हैं।

नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके छोटे भाई की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद उनका भाई बाबुन घर से बाहर घूम रहा है और वह इसे एकदम पसंद नहीं करती हैं। यह कोरोना खतरनाक नहीं है, लेकिन बहुत ही संक्रमक है। इससे बचने की जरूरत है।

बनर्जी ने हालांकि कहा कि वह कोरोना से संक्रमित नहीं हैं। उन्हें इस बारे में लगभग 500 कॉल आए हैं। कृपया भ्रम नहीं फलाएं। बनर्जी ने कहा कि वह कल से घर से काम करेंगी।
गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न में कोरोना रोकथाम को लेकर बनर्जी ने बैठक की। बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में ममता ने लोगों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि परिवार में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से यह फैल रहा है इसलिए अगर परिवार में कोई संक्रमित है तो सभी को सावधान रहना चाहिए।
लोगों की लापरवाही के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कई हैं, पत्नी को कोरोना है और पति में घूम रहा है। यह सोचकर कि मैं नेगेटिव हूं, मजे कर सकता हूं। हम भूल गए हैं कि अगर घर में कोई है तो उसे भी आइसोलेशन में रहना चाहिए। ऐसा कहने के बाद ममता बनर्जी ने मिसाल के तौर पर अपने भाई का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई की पत्नी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं, लेकिन छोटा भाई बाबुन इधर-उधर घूम रहा था। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं बहुत ही लज्जित हूं। उन्होंने कहा कि कल से किसी से नहीं मिलूंगीं और घर से ही काम करूंगी।
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनके दो ड्राइवर भी संक्रमित हो गए हैं। जब वो गंगासागर में गए थे तो जो हमेशा उनके साथ थे वो भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने के अफवाहों को खारिज कर दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे पास 500 कॉल आए। अगर ऐसा है तो आपको पता चल जाएगा। यह छिपाने की बात नहीं है। पूरा देश प्रभावित है, पूरी दुनिया प्रभावित है। कृपया भ्रम नहीं फैलाएं।


