
Deoghar: श्रावण मास चल रहा है और देवघर में कांवड़ियों की भीड़ लग रही है। देश के कोने-कोने से कांवड़ियां देवघर पहुंच रहे हैं। इस कारण आने-जाने वाली सड़कों पर काफी ज्यादा भीड़ हो गई है, जिस वजह से थोड़ी सी लापरवाही से किसी न किसी सड़क पर दुर्घटना होती नजर आ रही है।

सोमवार को कोलकाता से बाबा धाम की यात्रा में कांवड़ियों का एक जत्था पहुंचा। कांवड़ियों की कार देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के बिशनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार पांच कांवड़िए घायल हो गए, जिन्हें सारवा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित हो गई। इससे बिशनपुर पुलिया के पास कार पलटी हो गयी, जिससे कार में सवार पांचों कांवड़ियां घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई करते हुए कार को थाना ले गई है। ।
इसके अलावा देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग के बसडीह मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।


