
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मुनडाडीह गांव स्थित वचन देव पंडित के घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैलने लगा कि घर में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया।

इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशामक के पदाधिकारी दमकल लेकर गांव पहुंचे और आग पर घंटे मेहनत करने के बाद काबू पाया गया।

घटना के संबंध में वचन देव पंडित ने बताया कि उसका खपड़ा का मकान है। जिसमें कई कमरे हैं एक कमरे में पुआल रखा हुआ था।
अचानक घर के अंदर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की कोई कुछ समझ नहीं पाया और घर के अंदर रखा खाद्यान्न सामान, कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की करण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।



