
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे रंगदारी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम सोनू कुमार है जो बिहार के जमुई जिला के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के नागवे गांव का रहने वाला है। वह थाना कांड संख्या 649/2017 का आरोपी था। वह पिछले 6 वर्षों से फरार चला रहा था।



