
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास से स्नान करने गए एक श्रद्धालु की बैग चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बैग में सात हजार नकद रुपया, एटीएम, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस था।

इसे लेकर यूपी बलिया जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी दिलीप कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है वे अपने 17 साथियों के साथ साईकिल से सुल्तानगंज पहुंचे। वहां से जल भर कर बाबा धाम पूजा करने से पहले शिवगंगा में स्नान के लिए गए। उसी क्रम में शिवगंगा के सीढ़ी पर रखे बैग को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


