रांची: झारखण्ड सरकार ने राज्य के 66 पुलिस अधिकारियों का ट्रान्सफर-पोस्टिंग किया है. इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के द्वारा बुधवार की शाम जारी की गई है. राज्य के 63 डीएसपी और तीन एएसपी अभियान का तबादला किया गया है।
पवन कुमार देवघर के नये SDPO बनें हैं.
सरकार के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना में कहा गया है, कि जिन पदाधिकारी का पदस्थापन स्थान पर किसी अन्य पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है. परंतु उनका किसी और जगह पदस्थापन नहीं हुआ है. वह पुलिस मुख्यालय में योगदान करेंगे.
कौन कहां गए:-
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रिषमा रमेशन एएसपी सीसीआर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित डीएसपी अजीत कुमार कुजूर को डीएसपी किरीबुरू के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- झारखंड जगुआर में पदस्थापित अनिमेष नैथानी को डीएसपी खलारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- डीएसपी सीआईडी के पद पर पदस्थापित अभिषेक कुमार को डीएसपी सिंदरी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अमर कुमार पांडे को डीएसपी मुख्यालय 1 धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पीतांबर सिंह खेरवार को बीएसपी नेता के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- डीएसपी मुख्यालय 2 गिरिडीह के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार मिश्र को डीएसपी लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- डीएसपी स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित आरिफ एकराम को डीएसपी सीसीआर हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- डीएसपी झारखंड जगुआर में पदस्थापित आलोक कुमार टूटी को डीएसपी लेस्लीगंज के पद पर पदस्थापित किया है।
- सीआईडी रांची में पदस्थापित अनिमेष कुमार गुप्ता को डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- डीएसपी जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट में पदस्थापित राजेश को जोर को महुआडांड़ डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विनोद कुमार महतो को डीएसपी जैप 4 बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पवन कुमार को डीएसपी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- जैप 2 डीएसपी के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार महतो को डीएसपी सीटीसी मुसाबनी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत वशिष्ठ नारायण सिंह को डीएसपी लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- गढ़वा मुख्यालय पदस्थापित सुदर्शन कुमार आस्तिक को डीएसपी रंग का गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- डीआईजी ऑफिस संथाल परगना में पदस्थापित अजय कुमार को डीएसपी छतरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- एसीबी रांची में पदस्थापित संतोष कुमार को डीएसपी गढ़वा मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- आईआरबी 2 मुसाबनी के पद पर पदस्थापित एक नारायण तिवारी को डीएसपी साहिबगंज मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है।