
Deoghar: देवघर बिहार से पश्चिम बंगाल ट्रेन से पक्षी तस्करी गिरोह इन दिनो सक्रिय है । बता दें कि आरपीएफ ने सोमवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन पर 13288 डाउन राजेंद्र नगर टर्मिनल दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालात में दो पिंजड़े से 82 तोता बरामद किया है ।

इस बाबत आरपीएफ ने अज्ञात पशु तस्कर के विरूद्ध मामला दर्ज कर जब्त तोता को वन विभाग के पदाधिकारियों को सौंप दिया है।

इधर मौके पर वन उप परिसर पदाधिकारी तबस्सुम परवीन और चन्द्र मलेश्वरशोर दास ने बताया कि डिघरिया बायो डायवर्सिटी पार्क के जंगल में तोता को आजाद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 के सितंबर माह में भी आरपीएफ ने दो पिजड़े में करीब जनरल बोगी से 54 तोता बरामद किया था।
जानकार बताते हैं कि कई वर्षों से पक्षी तस्कर का एक बड़ा गिरोह सिकरिय है।और लाखों रुपए का वर न्यारा भी कररहे हैं।गाहे बगाहे पुलिस केद्वारा इनपर नकेल।कसने के।प्रयास तो किया जाता है।लेकिन तस्कर जल्दी से पुलिस के चंगुल में नहीं आता है।


