
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह सकरी गली निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाता से आधार कार्ड के माध्यम से अवैध रूप से 50 हजार रूपये की निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर विश्वेश्वर पासी ने साइबर थाना में आवदेन देकर शिकायत किया है। कहा है कि उसका खाता इंडियन बैंक में है।

15 से 20 जुलाई केक बीच 10-10 हजार रूपये करके पांच बार में अवैध रूप से 50 हजार रूपये की निकासी कर ली गयी है। आवेदन लेकर साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।


