
Deoghar: विषपान करने से गंभीर हुई 14 वर्षीय किशोरी की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतका का नाम खुशी कुमारी है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

हालांकि परिजन पुलिस को बिना जानकारी दिये ही किशोरी का शव लेकर अपने साथ चले गये। बताते चलें कि विषपान से गंभीर हुई किशोरी को परिजन शुक्रवार की शाम को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचे थे।

शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे के आसपास उसकी मौत हो गयी। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


