Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना प्रभारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने गुप्त सूचना पर मलिकडंगाल चितरा मुख्य सड़क स्थित झगराही मोड़ पर अवैध पत्थर बोलडर लदा हुआ दो हाईवा को जब्त कर थाना लाया है।

इस बावत थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सड़क पर अवैध पत्थर बोलडर लदा दो हाईवा गुजर रहा है। वहीं सूचना मिलते ही उक्त स्थान पर पहुंच कर वाहन का जांच किया तो वाहन चालक पत्थर का कोई कागजात नहीं प्रस्तुत कर पाया। उसके बाद अवैध पत्थर बोलडर लदा दोनों हाईवा को जब्त कर थाना लाया गया है। जिसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है।

वहीं उनके निर्देश मिलते ही अग्रतर कार्रवाई किया जाएगा। इधर पुलिस के इस अभियान से अवैध पत्थर माफियाओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त है।



