
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना स्थित फकीर टोला निवासी करीब 42 वर्षीय डाक्टर बशीर साह को उनके ही चचेरे भाई और भतीजा समेत पांच लोगों ने चाकू से गोदकर दर्दनाक हत्या कर दिया। जिससे पूरे सारठ में हड़कंप मच गया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि उनके चचेरे भाई ने घात लगाकर घटना को अंजाम दिया। वहीं उनके पत्नी को भी चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया है।

इधर, मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना थाना को दिया। सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मियों को पीसीआर गाड़ी से इलाज हेतु सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने डाक्टर बशीर साह को मृत घोषित कर दिया।
वहीं उनके पत्नी का अविलम्ब इलाज किया। जिससे वो अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के पत्नी नूर सबा ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमे अपने ही टोला के जबीर साह, साकिर साह, नेजाम साह, अजमईन साह और गुड्डू साह को आरोपी बनाया है।
दिए गए आवेदन में जिक्र किया गया है कि बीते सोमवार के देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे मजार शरीफ मेला से अपने पति बशीर साह और भतीजा सोना बाबू के साथ मोटरसाइकिल से बाय पास रोड स्थित अपने नए मकान में सोने के लिए जा रही थी। इसी दौरान अपने घर के समीप पहुंचते ही पूर्व से घात लगाकर बैठे उक्त सभी आरोपियों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया और मेरे द्वारा चिखने चिल्लाने पर मुझे भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही मेरा भतीजा दौड़ाकर भागने लगा तो वो लोग उनके पीछे भागे। लेकिन हो हल्ला सुन कर ग्रामीणों को आते देख कर सभी लोग भाग गए। तभी गांव वालों ने इसकी सूचना सारठ थाना पुलिस को दिया।
पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मियों को गाड़ी से सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने डाक्टर बशीर साह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पत्नी नूर सबा का इलाज किया ।

इधर घटना की सूचना पर सारठ एसडीपीओ धीरेन्द्र नरायन बंका एवं थाना प्रभारी शैलेष पाण्डे ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़िता का बयान लिया और घटनास्थल का बारीकी से जांच किया।
इधर, घटना के सूचना पर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता और झामूमो नेता भूपेन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही प्रसाशन से हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग किया।
क्या कहते हैं सारठ डीएसपी
कहा कि हत्या का मामला है। वादी को भी चोट लगी है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। जल्द से जल्द दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी किया जाएगा। ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार पुराने रंजिश के कारण हत्या जैसे घटना को अंजाम दिया गया है।


