
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जयपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक का नाम मसो किस्कू है जो का खपचवा मोहनपुर का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र देवेंद्र किस्कू ने कहा है कि उसके पिता और मां ऑटो पर सवार होकर मोहनपुर हाट जा रहे थे। उसी दौरान जयपुर मोड़ के पास एक मालवाहक ऑटो चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन को चलाते हुए सामने से ऑटो में टक्कर मार दिया। इस घटना में उसके पिता को गंभीर चोट लग गई और मां भी घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से पहले मोहनपुर स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कहा है कि इलाज के क्रम में उसके पिता की मौत हो गई वही मां का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
इधर जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


