
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के हरिहर बाड़ी स्थित एक घर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतका का नाम 25 वर्षीय पूनम कुमारी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता सारवां थाना क्षेत्र के बसबटीया निवासी मदनलाल मिश्र ने कहा है कि उसे दो लड़का और दो लड़की है। मृतका पूनम छोटी बेटी थी। 1 जून 2023 को पूनम की शादी नगर थाना क्षेत्र के हरिहर बाड़ी निवासी रंगनाथ पांडेय उर्फ ललन पांडेय पिता राम नारायण पांडेय के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था।

कहा है कि दहेज के रूप में लड़का के भाई और पिता ने पांच लाख रूपये नकद , लड़का का चेन, अंगूठी और लड़की का गहना बर्तन आदि का जो मांग था वह उसने पूरा किया। लड़की की शादी में लगभग 10 लाख रुपए उसने खर्च किया। शादी के 10 दिनों के बाद दामाद ने बेटी के द्वारा खबर भिजवाया की पिता से कहो कि उसे चार चक्का वाहन चाहिए। इस पर उन्होंने बेटी से कहा कि दामाद जी को कहो कि वह गाड़ी खरीद लेंगे उन्हें एक साल बाद 5 लाख रूपये दे देंगे। 10 दिन के उपरांत बेटी ने दोबारा कॉल किया कि पिताजी मैं इस शादी से खुश नहीं हूं। बेटी ने बताया कि उसके सास-ससुर, पति, भैसूर और गोतनी हमेशा ताना देते रहती है और प्रताड़ित करती है।

कहा है कि मेरी बेटी को दामाद चार-पांच दिन पहले अपने बड़े भाई के पास सिउड़ी बंगाल लेकर गया था। 12 जुलाई को करीब एक बजे दिन में सभी लोग लौट कर अपना घर आया था। शाम के 6:00 से 6:30 के बीच पूनम ने उनकी पुतोह को फोन करके बोला कि वह वापस लौट गई है। कुछ देर बाद पूनम के सास का फोन उसके पुतहु के मोबाइल पर आया कहा कि पूनम बेहोश हो गई है उसे सदरअस्पताल लेकर जा रहे हैं।
कहा है कि 8:30 बजे रात को परिवार के सभी सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे तो पूनम को मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पाया। कहा है कि एक साजिश के तहत पूनम की हत्या कर पति रंगनाथ पांडेये, ससुर राम नारायण पांडे, सास, भैसूर हृदय नाथ पांडे तथा गोतनी स्नेहा पांडे ने मिलकर हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया।
इधर जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


