
Deoghar: देवघर-सुल्तांगज मुख्यमार्ग पर स्थित दर्दमारा बोर्डर पर सोमवार को अनियंत्रित हो एक टोटो पलट गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गये।

घायलों में अनिल कुमार सिन्हा और सुनिल कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं। दोनों कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ इलाके के रहने वाले हैं। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की बावत बताया जाता है कि सभी लोग रिश्तेदार के घर से वापस टोटो पर सवार होकर लौट रहे थे। उसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के र्दद मारा के पास टोटो चालक को झपकी आ गया। जिससे टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनरे पलट गया।



