
नई दिल्लीः वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 94वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे और लाल कृष्ण आडवाणी को शुभकामनायें दी।

इससे पहले PM मोदी ने ट्वीट करके भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा “आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करता हूं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और लोगों को सशक्त करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है।”



