
Deoghar: श्रावणी मेला शुरू होते है शहरी इलाके के फुटपाथ दुकानदारों से रंगदारी की वसूली जोरों पर है। शहर के मंदिर से सटे कई इलाकों में ये धंधा चालू है। बाहर के दुकानदार डर से रंगदारी देकर चुप रहते हैं। वैसे तो यह बात देवघर शहर के लिये कोई नई बात नहीं है। स्थानीय पुलिस भी ऐसे रंगदारी वसूलने वालों से भलीभांति परिचित है। लेकिन नगर पुलिस इन मामलों को सख्त नहीं दिखती।

ताजा मामला एसबी राय रोड स्थित पुराना ग्रामीण बैंक के सामने का है। जहां स्थानीय कुछ लोग अस्थायी दुकान लगाने का कार्य करते हैं। जिनसे कुछ युवकों द्वारा हथियार के बल पर एक -एक दुकानदार से 300 रूपये प्रत्येक दिन रंगदारी की वसूली की जा रही थी। जब दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो बदमाश इन्हें जान मारने की धमकी भी देने लगे। इसे लेकर राम मंदिर रोड कालीरखा निवासी श्रवण कुमार गुप्ता सहित एक दर्जन दुकानदारों ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

जिसमें रंगदारी मांगने के आरोप में छोटी मस्जिद गली निवासी राजकुमार साह उर्फ राजा, कालीरखा निवासी दीपक गुप्ता, अशोक राउत के पुत्र सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया है।
इस मामले में बुधवार को नगर पुलिस ने राजकुमार साह उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अन्य आरोपी फरार बताये जाते हैं।


