
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में इन दिनों चेन स्नेचिंग की घटना बढ़ती जा रही है। बैखौफ चेन स्नेंचिंग करने वाले अपराधी एक दिन में दो- दो घटना को अंजाम दे रहे हैं। स्नेचर नगर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने का काम कर रहे है। इन्हें दबोचने में नगर पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

09 जून को बाइक सवार दो बदमाशों ने थाना इलाके के पुरनदाहा दुर्गा मंदिर चौक के पास अहले सुबह करीब 5.45 बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर फरार हो गये। पीड़िता कमलकोठी पुरनदाहा निवासी सुनीता कुमारी द्वारा इसे लेकर नगर थाना में शिकायत किया है।

वहीं 09 जून को ही थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित शंकर सिनेमा हॉल के पास एक महिला से सोने कि चेन की छिनतई कर ली गयी। इसे लेकर नगर थाना में रिखिया थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रामपुर निवासी शिला झा ने आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि 09 जून की सुबह 6.30 बजे मॉर्निग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान शंकर सिनेमा हॉल कि ओर से काली मंदिर जा रही थी। उसी क्रम में बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचा ओर बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ने गले से दुपट्टा हटा कर 10 ग्राम के सोने कि चेन छिनतई कर फरार हो गया।
10 जून की सुबह में नगर थाना इलाके के एक मुहल्ला में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिला से सोने की चेन छिनतई कर लिये जाने की सूचना है। लेकन मामले की समाचार लिखे जाने तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
नगर थाना इलाके के पुरनदाहा बजरंगबली मंदिर के पास दो दिन पूर्व एक महिला के गले से चेन छिनतई का प्रयास किया गया लेकिन चेन टूट कर नीचे गिर गया। सफल नहीं होने पर बाइक सवार हो हल्ला होता देख फरार हो गया। हांलाकि इस बावत महिला द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।
नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ला स्थित एक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पहले गले से सोने की छिनतई कर लिया। छीनने के उपरांत बदमाशों को अहसास हुआ की चेन डुपलिकेट है तो गाली- गलौज करते हुए उक्त महिला को चेन लौटाकर फरार हो गया।
05 जून की शाम को नगर थाना के कास्टर टाउन इलाके में एक महिला से चेन की छिनतई का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश इसमें सफल नहीं हो पाये। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जाता है कि महिला बाजार से टोटो पर सवार होकर अपने घर के पास पहुंची थी। जब वह टोटो से उतर कर चालक को किराये देने जा रही थी उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश गले से सोने की छिनतई का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके और फरार हो गया।



